Wednesday 18 July 2018

ЁЯМ╖ *рдЬ्рдпोрддिрд╖ рд╢ाрд╕्рдд्рд░* ЁЯМ╖


🙏🏻 *अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है और परेशानियां बनी रहती हैं। ज्योतिष में ग्रहों के दोष दूर करने के चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करते रहने से भगवान की कृपा मिलती है और हमारे दुख दूर हो सकते हैं, कार्यों में सफलता मिल सकती है। ये उपाय अलग-अलग चीजें से किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने का सबसे सरल और चमत्कारी उपाय है मंदिर में सुबह-शाम दीपक जलाना। यहां जानिए दीपक के 10 उपाय, जिनसे सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं...*
➡ *1. शत्रुओं का भय दूर करने के लिए हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमानष्टक का पाठ करें। दीपक की बत्ती लाला धागे से बनाएं। ये उपाय रोज करना है।*
➡ *2. पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रहती है और वाद-विवाद होते रहते हैं तो भगवान शिव-पार्वती या विष्णु-लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।*
➡ *3. आप बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन धन लाभ नहीं मिल पाता है तो रोज शाम देवी लक्ष्मी के सामने घी डालकर लाल बत्ती वाला दीपक जलाएं। ये दीपक मिट्टी का होना चाहिए।*
➡ *4. अगर नौकरी में लाभ नहीं मिल रहा है और पैसों की कमी बनी हुई है तो लक्ष्मीजी के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा जरूर करें। पूजा में लाल बत्ती वाला घी का दीपक जलाएं और दीपक में थोड़ी सी हल्दी, कुमकुम और चावल भी डालें।*
➡ *5. अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है और दवाओं का असर नहीं हो रहा है तो घर के बाहर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही, डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें।*
➡ *6. भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए चार मुंह वाला दीपक जलाएं। चार मुंह यानी दीपक को चारों ओर से जलाना है।*
➡ *7. हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करें।*
➡ *8. भगवान शिव के सामने मिट्टी का दीपक घी डालकर जलाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप 108 बार करें। इस उपाय से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।*
➡ *9. भैरव भगवान को प्रसन्न करने के लिए सरसो के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से शत्रुओं का भय दूर हो सकता है।*
➡ *10. धन लाभ पाने के लिए रोज सुबह-शाम घर की दहलीज पर घी का दीपक चाहिए।*

For consultation purpose contact pkastro0009@gmail.com.
Regards

1 comment: