Tuesday 26 June 2018

Some lessons from Astrology


*विवाह से जुड़ी परेशानियां*
*कुंडली के ग्रह दोषों के कारण विवाह में देरी और अन्य परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि सही समय पर कुंडली के इन ग्रह दोषों के उपाय कर लिए जाए तो विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यहां जानिए सूर्य, मंगल, शनि के कारण विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय...*
➡ *यदि कुंडली के अनुसार सूर्य की वजह से विवाह में बाधाएं आ रही हो तो व्यक्ति को रोज ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। मंत्र - ॐ सूर्याय नम: का जप करना चाहिए।*
➡ *कुंडली में मंगल के कारण विवाह में देरी हो रही हो तो व्यक्ति को अपने पास चांदी का चौकोर टूकड़ा रखना चाहिए।*
➡ *विवाह के लिए वर या वधू देखने जाने से पहले थोड़ा सा r गुड़ और पानी पीकर घर से निकलना चाहिए।*
➡ *कुंडली में शनि के कारण विवाह में देरी हो रही हो तो शनिवार को काले कपड़े में काले तिल उड़द, लोहे का बर्तन, काला तिल बांधकर दान करें। हर शनिवार को तेल का दान करें।*

🌷 *महाभारत* 🌷
🙏🏻 *वेदों और पुराणों में इंसानों की उम्र 100 साल बताई गई है लेकिन  गुस्सा करने से उम्र कम होने लगती है। इसके अलावा घमंड और अन्य 4 कारण भी बताए हैं। जिनकी वजह से इंसानों की उम्र कम हो रही है। महाभारत के अलावा अष्टादश स्मृतियों में भी बताया गया है कि मन के अशांत रहने से अभिमान, लालच और स्वार्थ जैसी भावनाएं हमारे मन में अाने लगती हैं। वहीं ज्यादा बोलना भी ग्रंथों में ठीक नहीं माना गया है। इन सब गलत आदतों के कारण मनुष्य की उम्र कम होने लगती है।*
*महाभारत के अनुसार जब राजा धृतराष्ट्र महात्मा विदुर से मनुष्य की उम्र कम होने का कारण पूछते हैं। तब विदुर मनुष्य की उम्र कम करने वाले 6 कारण धृतराष्ट्र को बताते हैं।*
धृतराष्ट्र महात्मा विदुर से पूछते हैं
शतायुरुक्त: पुरुष: सर्ववेदेषु वै यदा।
*नाप्नोत्यथ च तत् सर्वमायु: केनेह हेतुना।। - (महाभारत, उद्योग पर्व 37/9)*l
.➡ *अर्थ- जब सभी वेदशास्त्रों में पुरुष (मनुष्य) को 100 वर्ष की आयु वाला बताया गया है, तो किस कारण से मनुष्य सौ वर्ष तक जीवित नहीं रहता ।*
👉🏻 *इस प्रश्न को सुनकर महात्मा विदुर कहते हैं -*
🌷 *अतिमानोअतिवादश्च तथात्यागो नराधिप।*
*क्रोधश्चात्मविधित्सा च मित्रद्रोहश्च तानि षट्।।*
*एत एवासयस्तीक्ष्णा: कृन्तन्यायूंषि देहिनाम्।*
*एतानि मानवान् घ्नन्ति न मृत्युर्भद्रमस्तु ते।।*
*- (महाभारत, उद्योगपर्व 37/10-11)*
.➡ *अर्थात- अत्यंत अभिमान यानी घमंड करना, ज्यादा बोलना, त्याग का अभाव, गुस्सा, स्वार्थ और मित्रद्रोह यानी दोस्त को धोखा देना। इन 6 कारणों की वजह से इंसान की उम्र कम हो जाती है। इन 6 में से कोई एक भी आदत किसी इंसान में होती है तो उसकी उम्र धीरे-धीरे कम होने लगती है।*
  
🌷 *गुस्सा बहुत आता हो तो* 🌷
*गुस्सा बहुत आता हो तो धरती माता को अर्घ्य देना चाहिये कि माँ मै भी सहनशील बनूँ ....बात बात में गुस्सा न करूँ |*
For astrological consultation contact pkastro0009@gmail.com .
Regards

1 comment: